Natural Weight Gain,Weight Gain: ट्रेनर भी नहीं जानते वजन बढ़ाने के 5 देसी तरीके, बेजान शरीर में भरेगी ताकत, डॉ. ने बताया अमृत – how to gain weight know 5 food combination for underweight to increase muscle told by doctor

    कमजोर और पतला शरीर देखकर लोग मजाक बनाने से नहीं चूकते। कोई सूखी टहनी कहता है तो कोई हैंगर बताता है। ऐसी बॉडी शेमिंग को जवाब देने के लिए आपको कुछ देसी नुस्खे अपनाने चाहिए। क्योंकि, अंडरवेट होने से सिर्फ पर्सनालिटी ही नहीं, बल्कि हेल्थ भी खराब होती है।

    ये 5 फूड कॉम्बिनेशन अमृत के समान हैं। क्योंकि इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू बहुत ज्यादा है। ये आपकी सेहत को बढ़ाते हैं तो जिन लोगों की सेहत नहीं बन रही, जिनका वजन नहीं बढ़ रहा, वो इन चीजों को सिर्फ 1 महीना ट्राई करके इसका असर देखें। ये जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉ. दीपिका राणा ने सोशल मीडिया पर दी है।

    ये चीजें साथ में खाने से तगड़ा होगा शरीर


    चावल के साथ दही
    वजन बढ़ाने के लिए चावल खा सकते हैं, यह हाई कैलोरी और हाई कार्ब्स फूड है। मगर इसे खाने के साथ एक्सरसाइज पर ध्यान देना भी जरूरी है ताकि वेट गेन हेल्दी हो। चावल के साथ डॉक्टर ने दही खाने के लिए कहा है। जो कि एक प्रीबायोटिक फूड है और इससे कैल्शियम, फैट व कई सारे न्यूट्रिएंट मिलते हैं।

    तरबूज के साथ गुड़
    डॉक्टर ने बताया कि तरबूज के साथ गुड़ खाने से सिर्फ 1 महीने में वजन बढ़ाया जा सकता है। तरबूज से फाइबर, प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, पोटैशियम, विटामिन बी5 और नेचुरल शुगर मिलती है। वहीं, गुड़ नेचुरल शुगर का भंडार है और आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज देता है।

    खजूर के साथ दूध
    खजूर और दूध का मेल मसल्स बढ़ाने में मदद करता है। यह कॉम्बिनेशन नेचुरल शुगर से एनर्जी, प्रोटीन से मसल्स और दूसरे विटामिन व मिनरल से शरीर को तगड़ा बनाता है। इस नुस्खे का इस्तेमाल कई सालों से देसी शरीर बनाने के लिए किया जाता रहा है।

    केले के साथ इलायची
    जो लोग अंडरवेट हैं, उनके लिए केला बहुत जरूरी फूड है। यह प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, फैट और दूसरे न्यूट्रिएंट्स देकर पोषण की कमी दूर करता है। जिससे मसल्स बढ़ने लगती हैं। वहीं, इलायची पेट को ठंडा रखने के साथ न्यूट्रिएंट्स का एब्जोर्प्शन बढ़ाती है।

    खरबूजे के साथ चीनी
    डॉक्टर ने वेट गेन करने के लिए डाइट में खरबूजे और चीनी को शामिल करने की सलाह दी है। हालांकि, दोनों ही चीजें काफी सारी शुगर देती हैं। खरबूजा गर्मी भगाने और थकावट दूर करने के काम आता है। इन उपायों को आजमाने से पहले किसी डाइटिशियन से संपर्क जरूर कर लें।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here