5 रुपये में हिप रिप्लेसमेंट, जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल ने रचा कीर्तिमान

Hip replacement Surgaery only 5 Rupees in Jabalpur Victoria Hospital
Hip replacement Surgaery only 5 Rupees in Jabalpur Victoria Hospital

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में इतिहास रखा गया है। यहां पर महज पांच रुपये में ही एक व्यक्ति का हिप का रिप्लेसमेंट किया गया है। यानि की कूल्हा बदला गया है। यह किसी प्राइवेट अस्पताल में नहीं, बल्कि जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में यह कीर्तिमान रचा गया है। यहां पर मात्र 5 रुपये के खर्च में एक मरीज की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है। बताया जा रहा है कि मरीज एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। उसकी उम्र महज 25 वर्ष थी। इस युवक की कम्पलीट हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। आम तौर पर इस ऑपरेशन में 2-3 लाख का खर्च आता है। बिना आयुष्मान योजना के चलते चिकित्सकों ने रेड क्रॉस की सहायता से ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की। फ़िलहाल मरीज़ को आईसीयू में किया गया शिफ्ट किया गया है।

Govt. Victoria Hospital Jabalpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here