After big electoral victory in Delhi AAP will contest local bodies elections all over the country – दिल्ली में बड़ी चुनावी जीत के बाद AAP बढ़ाएगी राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम , पूरे देश में लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

खास बातें

  1. AAP ने दिल्ली चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती हैं
  2. पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करने की दिशा में
  3. देशभर में लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने ”सकारात्मक राष्ट्रवाद” के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा करने के लिये रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी राय ने कहा कि पार्टी पहले चरण में पंजाब समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी नजरें टिकाए हुए है. 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

उन्होंने कहा, ”रविवार को होने वाली बैठक का एजेंडा बड़े पैमाने पर स्वंयसेवकों को पार्टी शामिल करके हमारे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है.” केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे राय ने कहा कि लोग फोन नंबर (9871010101) पर मिस कॉल करके ‘आप’ के ”राष्ट्र निर्माण अभियान” से जुड़ सकेंगे. 

उन्होंने कहा, ”हम इस अभियान के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वयंसेवक बनाएंगे. पार्टी देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ेगी.”

दिल्ली सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं, गहलोत ने कहा- केजरीवाल ने बहुत सोचकर फैसला किया होगा

उन्होंने कहा, ”हम दिल्ली में सकारात्मक राष्ट्रवाद का प्रसार करेंगे, जो प्रेम और सम्मान पर आधारित होगा. भाजपा का राष्ट्रवाद घृणा और विभाजन पर आधारित है.”

देखें Video: हॉट टॉपिक : पीएम मोदी को न्‍योता देना क्‍या AAP सरकार की नई नीति है?

टिप्पणियां


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here