Chhattisgarh News In Hindi : Raigarh News – chhattisgarh news passenger trains will be canceled till 27 for the third line work | तीसरी लाइन के काम के लिए 27 तक पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी

रेलवे द्वारा जामगांव-दगोरा-हिमगिर एवं बेलपहाड़ के बीच तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अधिकांश पैसेंजर सहित अधिकांश ट्रेंनों काे 27 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। इसमें 15 से 27 फरवरी तक प्री नान-इंटरलाकिंग/नान इंटरलाकिंग की जा रही है इसे देखते हुए पैसेंजर, एक्सप्रेस एवं स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है। 14 से 26 फरवरी के बीच अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगड़ा से रायगढ़ के बीच पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। 15 से 27 फरवरी के बीच दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ विहार एक्सप्रेस को बिलासपुर-झारसुगडा के मध्य पैसेंजर के रूप चलाई जाएगी।

फरवरी में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

{टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर – 14 से 26

{बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर 15 से 27

{रायगढ-बिलासपुर-रायगढ मेमू 15 से 27

{रायगढ-संबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस 16 से 27

{संबलपुर-रायगढ स्पेशल एक्सप्रेस को 17 से 28

{टाटानगर-एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस – 16, 20 एवं 23 को

{एलटीटी-टाटानगर अंत्योदय एक्सप्रेस 18, 22 एवं 25 को

{इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 18 एवं 25 को

{पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस19 एवं 26 को।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here