IND-AUS मैच का रोमांचक मुकाबला जारी, बुमराह ने कैरी को कोहली के हाथों कैच कराया

राजकोट। भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का मैच जबरदस्त रोमांचक मुकाबले में है। मैच का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। आपको बता दें कि टीम ने 37 ओवर में चार विकेट पर 267 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। वहीं, विकेटकीपर एलेक्स कैरी 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इससे पहले, मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ (74 रन), कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श (96 रन), प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड वॉर्नर (56 रन) को पवेलियन की राह दिखाई। इधर, स्टीव स्मिथ वनडे करियर की 30वीं हाफ सेंचुरी बनाकर आउट हुए। स्मिथ ने 61 बॉल पर 74 रन बनाए। उन्होंने वनडे के 5 हजार रन भी पूरे कर लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here