NewsClick पर छापा, 100 जगहों पर छापेमारी, 500 जवानों ने संभाला मोर्चा

Delhi Police raid NewsClick journalists’ homes, other locations associated with portal amid China funding row
Delhi Police raid NewsClick journalists’ homes, other locations associated with portal amid China funding row

नई दिल्ली। ऑनलाइन न्यूज पोर्टल NewsClick के दफ्तर और उसमें काम करने वाले पत्रकारों के घरों पर छापे मारे गए हैं। यह छापे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मारा है। मंगलवार सुबह की गई छापेमारी के तहत दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मुंबई में करीब 100 ठिकानों पर जारी है। इस छापे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के करीब 500 पुलिसकर्मी रेड में शामिल हैं।

कुछ पत्रकार हिरासत में लिए गए

कुछ पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया है। पत्रकार उर्मिलेश (Urmilesh) और सत्यम तिवारी (Satyam Tiwari) को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं, पत्रकार अभिसार शर्मा और NewsClick के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को स्पेशल सेल के दफ्तर लाया गया है। इसके अलावा तमाम पत्रकारों के फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिए हैं। स्पेशल सेल ने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मुंबई में तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) के घर पर भी छापेमारी हुई है। आपको बता दें कि NewsClick के खिलाफ ये कार्रवाई 17 अगस्त को दर्ज UAPA के तहत की गई है। आपको बता दें कि NewsClick के खिलाफ UAPA के सेक्शन (16) – आतंकवादी अधिनियम, सेक्शन (17)- आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाना, सेक्शन (18)- साजिश रचना, सेक्शन 22(C)-कंपनियों द्वारा अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्यों की गई कार्रवाई

दरअसल यह कार्रवाई, प्रवर्तन निदेशालय ने पहले फंडिंग के स्रोतों की जांच करते हुए फर्म के परिसरों पर छापेमारी की थी। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने नया मामला दर्ज किया था। अभी चल रही ये छापेमारी इसी केस में की गई है। तब यह मामला UAPA, आईपीसी की धारा 153ए (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया। हिरासत में लिए जाने से पहले अभिसार शर्मा ने ट्वीट किया, दिल्ली पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और उनका लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया है। उधर, एक और पत्रकार भाषा सिंह ने लिखा, मेरे फोन से ये आखिरी ट्वीट। दिल्ली पुलिस ने मेरा फोन जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार 36 कैनिंग लेन में स्थित सीपीएम दफ्तर पर भी छापेमारी की गई है। दरअसल, सीपीएम दफ्तर में काम करने वाले श्रीनारायण के बेटे सुमित कुमार न्यूज क्लिक के दफ्तर में ग्राफिक्स और वीडियो टीम में काम करते हैं। सीपीएम दफ्तर में उन्हीं के कमरे में रेड हुई। सुमित कुमार का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इन आरोपों के तहत कार्रवाई

कुछ दिनों पहले भारत में चीनी प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम से कथित तौर पर फंडिंग मिलने के आरोप लगे थे। तब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा था कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ जैसे अखबार भी स्वीकार कर रहे हैं कि नेविल रॉय सिंघम और उनका NewsClick चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India) के खतरनाक हथियार हैं और दुनिया भर में चीन के राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं। अब देखना ये है कि आगे क्या कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here