पत्रकारों में लिखने की हिम्मत और सुनने का संस्कार होना चाहिए : Shivraj Singh Chauhan

State Media Center
State Media Center


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को विश्वस्तरीय स्टेट मीडिया सेंटर (state media center bhopal) का भूमिपूजन हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मालवीय नगर (Malviya nagar Bhopal) में बनने वाले इस सेंटर का भूमिपूजन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मीडिया का स्वरूप बहुत ज्यादा बदल गया है। हमने आजादी की लड़ाई लड़ते पत्रकार देखे हैं। पत्रकारिता कठिन परिश्रम और ज्ञान का सागर होती है। समाज की कुरीतियों को पत्रकारिता ने तोड़ा है। पत्रकारिता एक धर्म होता है। सीएम ने कहा कि हमने युद्ध में तपते पत्रकार देखे हैं। महामारी में जान पर खेल कर अपना धर्म निभाते पत्रकार देखे हैं। विपत्ति में जब लोग सुरक्षित स्थान खोजते है, तब पत्रकार समाधान खोजते हैं। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि पत्रकारों में लिखने की हिम्मत और सुनने का संस्कार होना चाहिए।

पत्रकारों के हित में कई ऐलान किए



मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट मीडिया सेंटर पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल होगा। आप एक नए आंगन में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेट मीडिया सेंटर एक नया इतिहास रचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे अखबारों को भी एक महीना छोड़ कर विज्ञापन दिया जाएगा। प्रदेश के 70 साल से अधिक की आयु वाले वरिष्ठ पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में महिला विकास एवं कल्याण के कार्यों पर अध्ययन करने के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं संस्थान, जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष 5 महिला पत्रकारों को फैलोशिप दी जाएगी।

66 हजार 981 वर्गफीट में होगा निर्माण
एक्जीविशन हॉल, ऑर्ट गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष होंगे
बेंक्वेट हॉल, बेडमिंटन कोर्ट, रेस्टोरेंट, लायब्रेरी, मल्टी मीडिया रूम बनेगा
जिम्नेजियम, इण्डोर गेम हॉल, वर्क स्पेस भी रहेगा
रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर पैनल की सुविधा रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here