Weathe Madhya Pradesh: बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम दो-तीन दिन में बढ़ सकती है ठंड

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather

भोपाल। आज बुधवार को मध्य प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहा। किसी भी जिले के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। प्रदेश में कल सर्वाधिक अधिकतम तापमान दमोह में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नरसिंहपुर में 35, रीवा में 35.5, सागर में 35.6, सतना में 36.3, सीधी में 35.4, जबलपुर में 34.5, भोपाल में 35.5, ग्वालियर में 36.01, इंदौर में 32.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के सभी स्थानों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहा। एक और जहां अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है। न्यूनतम तापमान भी चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर दिखाई नहीं दिया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश को प्रभावित कर सकता है। उत्तरी भारत में होने वाले मौसम के बदलाव के कारण वहां से कुछ नमी मध्य प्रदेश में आएगी। कुछ स्थानों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं इस दौरान प्रदेश की न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट भी आ सकती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 14 अक्टूबर को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here