NIA Raid : MP में एनआईए की छापेमारी, एक संदिग्ध से 3 घंटे पूछताछ, 2 मोबाइल जप्त

NIA ATS Raid in Bhopal
NIA ATS Raid in Bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापामार कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने भी इसमें भागीदारी की। भोपाल में एनआईए ने एक मौलाना मुसाब खान को 3 घंटे हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। उसके परिवार से भी टीम ने बात की। बताया जा रहा है कि एनआईए को इनपुट मिले थे कि मुसाब खान प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) से लंबे समय से जुड़ा है। वह करीब सवा साल पहले बिहार से भोपाल रहने आ गया था। एनआईए की टीम ने 3 घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। टीम ने उसके परिवार से भी पूछताछ की है। वहीं, एटीएस ने नीमच के व्यापारी दीपक सिंघल को भी हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। आरोप हैं कि वह शेल कंपनियों के माध्यम से पैसों का हवाला करता था। इसके कनेक्शन चीन के साथ भी जुड़े हैं। उसने हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपए इधर से उधर किए हैं।

NIA Raid in Bhopal

आपको बता दें कि जुलाई महीने में बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ में एनआईए ने देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़ किया था। एनआईए ने आधा दर्जन से अधिक कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया था। तब यहां पर देश विरोधी साजिश के मामले में कुल 26 आरोपियों की पहचान हुई थी। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान गांधी मैदान ब्लास्ट से जुड़े थे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली थी। ये सभी 26 आरोपी भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे थे। इनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here