Madhya Pradesh Mausam : आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से लोग हलाकान

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather

भोपाल। देश के मौसम लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश (Weather Madhya Pradesh)में भी देखा जा रहा है। मानसून की वापसी के बाद से अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ गया है। सीधी जिले में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश समाप्त होने के बाद यह प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान है। सीधी शहर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर भी बन गया। इससे पहले बुधवार को दमोह देश का सबसे गर्म जिला बन गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अमूमन इस मौसम में इतनी तेज गति से तापमान नहीं बढ़ता, लेकिन इस बार यह क्रम लगातार जारी है। सीधी ही नहीं, इसके अलावा अन्य शहरों का तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड हुआ। गुना में 37.1, ग्वालियर में 36.5, खंडवा में 35.5, रतलाम में 35, उज्जैन में 35.4, भोपाल में 35.5, नर्मदापुरम में 36.4, ग्वालियर में 36.01, इंदौर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। भारत के मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 39.6, जैसलमेर में 38.8, इसके बाद सीधी में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी स्थिरता बनी हुई है। आमतौर पर इस समय न्यूनतम तापमान में गिरावट आती है, लेकिन इस सीजन में ऐसा नहीं हो रहा। आपको बता दें कि वर्तमान में एक प्रति चक्रवात मध्य महाराष्ट्र के आसपास बन रहा है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। दिन के समय दक्षिणी हवा चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होती है, जबकि शाम को उत्तरी हवाएं चलती हैं। इससे रात का तापमान सामान के आसपास आ जाता है। आज से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ स्थानों में बादल छा सकते हैं तो कुछ स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। 17 और 18 अक्टूबर की स्थिति में मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश हो सकती है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here