US: 6 wounded in shooting at Chicago apartment complex | अमेरिका के शिकागो में फायरिंग, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर

शिकागो: अमेरिका के शिकागो शहर में फायरिंग की खबर है. इस फायरिंग में 6 लोगों के घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक यह वारदात शिकागो के साउथ साइड इलाके में शुक्रवार रात की बताई जा रही है. यहां एक अपार्टमेंट में एक सभा के दौरान हुई. आज सुबह पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस हमले में किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. 

ऐसा बताया जा रहा है कि जिन लोगों को गोली लगी है उनमें 3 नाबालिग भी है. घायलों में 14 साल की एक लड़की, 18 साल के एक लड़के और 23 साल की एक महिला हालत गंभीर बताई जा रही है. लड़की को पीठ, लोअर बैक, पांव और कंधे में घाव लगे हैं. वहीं 23 वर्षीय महिला की कमर, कंधे, सिर और पेट में घाव है.

18 साल के लड़के को पांव में कई घाव लगे हैं. इस हमले में घायल 20 साल के एक अन्य शख्स के चेहरे, छाती और पांवों में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं 14 साल की एक और लड़की के पांव में और 15 साल की एक लड़की के पैर में चोट आई है. पुलिस का कहना है कि अभी यह लड़की ठीक है. 

पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘किसी भी तरह से फायरिंग किए जाने का तुरंत पता नहीं चल पा रहा है. एक 23 साल की महिला वहां हैंडगन के साथ देगी गई थी. लेकिन हम यह नहीं कह सकते हैं कि उसने ही वहां फायरिंग की थी.’

स्थानीय समाचारों के मुताबिक कहा कि शूटिंग पार्कवे गार्डन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here