Chhattisgarh News In Hindi : Uncontrolled car entered restaurant in Kondagaon 7 school children crushed to death 1 | होटल में जा घुसी अनियंत्रित कार, 7 स्कूली बच्चों को कुचला 1 की मौत

  • केशकाल थाना क्षेत्र की घटना, कार चालक गिरफ्तार 
  • 3 घायल बच्चों को फ्रैक्चर की वजह से भेजा गया रायपुर 

Dainik Bhaskar

Feb 15, 2020, 06:04 PM IST

कोंडागांव. जिले के केशकाल थाना इलाके में एक अनियंत्रित कार ने स्कूली बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की शाम हुई। सीदावंड के स्कूल से लौट रहे बच्चे सड़क से कुछ दूरी पर किनारे में बने होटल में चाय पीने रुके थे। इतने में सफेद रंग की कार ने होटल को तोड़ते हुए बच्चों और दो ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। 
 

विश्रामपुरी इलाके में फैंसी स्टोर चलाने वाला बुध सिंह नेताम केशकाल की ओर जा रहा था। तभी उसकी कार बेकाबू हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है, कि आखिर कार होटल तक कैसे जा पहुंची, अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्रायवर मोबाइल पर व्यस्त रहा होगा जिससे यह घटना घटी। बुध सिंह से पूछताछ की जा रही है। 7 बच्चे इस घटना घायल हुए। 14 साल के योगेश नाग नाम के बच्चे की मौत हो गई। 3 बच्चों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here