MP Election Result 2023: सबसे जल्दी सबसे सटीक चुनावी परिणाम, आपको दिखेंगे यहां

MP Election Result 2023:
MP Election Result 2023:

भोपाल। 17 नवंबर 2023 को हुए मतदान के बाद से मध्य प्रदेश के हर नागरिक के मन में खलबली मची है कि आखिर किसकी सरकार बनेगी? 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल ने तो ​लोगों को ​और कन्फ्यूज कर दिया है। ऐसे में लोगों को 3 दिसंबर का इंतजार है। सभी जल्द से जल्द अपने विधानसभा के प्रत्याशियों और प्रदेश की सभी सीटों का त्वरित परिणााम जानना चाहते हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश निर्वाचन मुख्य पदाधिकारी कार्यालय ने विशेष व्यवस्था की है। निर्वाचन 2023 के लिए रविवार 3 दिसंबर को इधर मतगणना होगी, उधर आपको परिणाम मिलते जाएंगे।
इस एप को कर लें इंस्टाल
मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर भी देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा https://ceomadhyapradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। यहां आपको सबसे जल्दी और सबसे सटीक परिणाम देखने को मिलेंगे।
लाइव डिस्प्ले होगा परिणाम
भोपाल शहर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, अरेरा हिल्स, निर्वाचन सदन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीबी मॉल-एमपी नगर, ऑशिमा मॉल-होशंगाबाद रोड, औरा मॉल-शाहपुरा, मुख्य रेलवे स्टेशन भोपाल और 10 नम्बर मार्केट में बेक एण्ड शेक के पास मतगणना के रूझान एवं परिणाम डिस्प्ले वॉल के माध्यम से प्रदर्शित किये जायेंगे।
आपको बता दें कि मतगणना रविवार 3 दिसंबर सुबह 8 बजे से सभी 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित किये गये मतगणना केन्द्रों में प्रारंभ होगी। सभी मतगणना केन्द्रों में मतगणना के राउन्डवार परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। सर्वप्रथम सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मतों की घोषणा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here