कांग्रेस की हार पर विधायक फूल सिंह बरैया जी 7 दिसंबर को मुंह करेंगे काला

Phool Singh Baraiya
Phool Singh Baraiya

भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया जिले की भांडेर सीट से जीतने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया 7 दिसंबर यानि दो दिन बाद ही अपना मुंह काला करेंगे। अपने वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं और खुद ही अपना मुंह काला करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 50 सीट आने पर खुद का मुंह काला कर लेंगे। चूंकि अब परिणाम आ गए हैं और भाजपा 163 सीटें जीत चुकी है तो बरैया अपना वादा पूरा करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि फूल सिंह बरैया ने भांडेर सीट को 29 हजार 438 वोटों से जीता है। कांग्रेस के इस नेता ने बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम पिरौनिया को हराया है।

Madhya Pradesh Congress leader Phool Singh Baraiya had pledged to blacken his face is BJP won more than 50 seats in the assembly polls

यहां से 2018 के चुनाव में रक्षा संतराम सिरोनिया ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर रक्षा सिरोनिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वर्ष 2020 चुनाव में रक्षा की फिर बीजेपी के टिकट पर जीत हुई। हालांकि, इस बार रक्षा का टिकट काटकर बीजेपी ने पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया पर दांव लगाया, लेकिन वह पार्टी को जीत नहीं दिला सके। भाजपा ने इस बार प्रदेश में 163 सीटें हासिकल करके दो तिहाई बहुमत जुटाया है, जबकि कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही सिमट गई। अब चुनाव के पहले फूल सिंह बरैया के दिए गए बयान पर बीजेपी ने भी चुटकी ली है। MP BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा है कि फूल सिंह बरैया जी आपके और कांग्रेस के इस घमंड को मध्य प्रदेश की जनता ने चूर चूर कर दिया है। अगर अपनी जुबान पर कायम हैं तो राजभवन पहुंचने की तिथि और समय इस ट्वीट के जवाब में बता दें। इसके बाद बरैया ने खुद के मुंह काले करने के लिए 7 तारीख तय की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here