Chhattisgarh News In Hindi : Thug woman got married to retired officer, ran away with 40 lakh and car | रिटायर्ड अफसर से ठग महिला ने शादी रचाई, 40 लाख व कार लेकर भाग गई

  • पत्नी के निधन के बाद वे एकाकी जीवन गुजार रहे थे, इसे दूर करने के लिए उन्होंने विधुर से शादी करने का विज्ञापन दिया था
  • 40 लाख की रकम रिटायर्ड अफसर ने अपनी पहली पत्नी के जेवर बेंच कर और उधार में लेकर दिए

Dainik Bhaskar

Feb 16, 2020, 01:14 AM IST

बिलासपुर (चंद्रकुमार दुबे ) . 77 साल के रिटायर्ड अफसर से ठग महिला ने शादी रचाई और उनसे 40 लाख लेकर गायब हो गई। जाते समय उनकी कार भी ले गई। पीड़ित ने आईजी से शिकायत की है। उन्होंने 45वर्षीय महिला के बारे में अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला वह पहले भी अलग-अलग नामों से 8-10 लोगों के साथ ऐसा कर चुकी है। सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं। 

पत्नी के निधन के बाद वे एकाकी जीवन गुजार रहे थे। इसे दूर करने के लिए उन्होंने विधुर से शादी करने का विज्ञापन दिया था। इसी दौरान एक महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने अपना नाम आशा शर्मा बताया और शादी करने की इच्छा जताई। रिटायर्ड अफसर को उसने मध्यप्रदेश सागर के एक पते पर बुलाया। यहां दोनों के बीच में बातचीत हुई और  शादी तय हो गई। 4 दिसंबर 2016 को मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री विधवा एवं परित्यक्ता कन्यादान योजनांर्तगत उनका विवाह भी हो गया। शादी के बाद रिटायर्ड अफसर के साथ महिला बिलासपुर बंधवापारा में आकर तीन चार किश्तों में थोड़े थोड़े समय के लिए रही। 

 महिला के साथ आशीष व राहुल नाम के दो युवक भी आते थे। दोनों को उसने अपना रिश्तेदार बताया था। कहा था उनकी बहन के बेटे हैं और दोनों उसके साथ ही रहते हैं।  विवाह के दो माह बाद महिला ने बताया कि उसके नाम की खजुराहो में 25 बीघा जमीन है और उसका सौदा अपने बड़े मामा के बेटे जो अमेरिका एवं दुबई में रहते हैं उनके साथ प्रति बीघा 32 लाख रुपए में कर चुकी है। इन्हें बेचकर हमेशा के लिए बिलासपुर में ही जमीन या मकान लेना चाहती है। कहा उस जमीन का दस्तावेज दूसरे के पास बंधक है। इसके कारण बेचने में कठिनाई जा रही है। दस्तावेज छुड़ाने के लिए 10-15 लाख रुपए की जरूरत है। रिटायर्ड अफसर ने भरोसा कर उन्हें यह रकम दे दी। 

 इसके बाद वह अलग अलग काम से हमेशा पैसा लेती रही। करीब 40 लाख रुपए ले वह चुकी। यह रकम रिटायर्ड अफसर ने अपनी पहली पत्नी के जेवर बेंच कर और उधार में लेकर दिए। महिला के कहने पर उन्होंने  लोन में एक कार भी खरीदी थी। महिला पैसे व कार लेकर यहां से भाग गई। पिछले चार माह से वह गायब है। 

बातचीत का तरीका ऐसा कि कोई भी आ जाए झांसे में
महिला बातचीत ऐसा करती है कि कोई भी उसके झांसे में आ जाए। ऐसा हुआ भी है। पूर्व में जिन लोगों को उसने अपना शिकार बनाया था उनसे रिटायर्ड अफसर ने जाकर मुलाकात की। वे भी कोई छोटे आदमी नहीं थे पर ठग महिला की चालाकी को कोई भांप नहीं पाया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here