श्योपुर में चीता मित्र सम्मेलन का हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से रहे मौजूद।

श्योपुर के आदिवासी विकास खंड कराहल के सेसईपुरा में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और केंद्रीय वन एवम पर्यवर्ण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कुनो नेशनल पार्क में विदेश से लाकर बसाए गए चीता प्रोजेक्ट के सफल होते चरणों को लेकर सेसईपुरा के लोगो का आभार व्यक्त किया और कुनो नेशनल पार्क के आस पास बसे गांव को सरकार के बेहतर निरंतर प्रयासों से विकसित करने की भी बात कही।सीएम मोहन यादव ने कहा की आज एमपी ने देश में टाइगर और तेंदुए के साथ चीता स्टेड का दर्जा भी हासिल किया हुआ है।आदिवासी विकास खंड कराहल में चीता प्रोजेक्ट के जरिए सरकार सेहरिया परिवारों के लिए कुनो से रोजगार के प्रयास उपलब्ध करवाएगी।आदिवासी इलाके के तौर पर इस इलाके की पहचान चीते बन गए है।इस इलाके के लोगो के लिए सरकार उनके जीवन जीने के लिए हर तरह के प्रयास करेंगी ताकि श्योपुर का विकास हो सके।चीता मित्रो से संवाद करते हुए सीएम मोहन यादव ने करीब 350 चीता मित्रो को साइकिल भी वितरित की ओर चीता मित्रो को भरोसा दिया की चीता प्रोजेक्ट के सफल होने के चलते आप मोटर साइकिल पर भी चलाएगे।मंच से सीएम ने वर्धा से नागदा में बन रहे मेडिकल कॉलेज तक सड़क बनाए जाने की भी हरी झंडी देते हुए सेसईपुरा के लोगो की मांग पर एक हेल्थ सेंटर भी खोले जाने की घोषणा की तो बही केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह इस प्रोजेक्ट की सफलता का श्रेय इलाके के ग्रामीणों को देकर आने वाले समय में इस सेंचुरी को बड़े नेशनल पार्क की तरह विकसित करने का भी वादा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here