अमित शाह के कांग्रेस मुक्त बूथ संकल्प के बयान पर जीतू पटवारी ने किया पलटवार कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में PCC चीफ जीतू पटवारी ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी पर बड़ा हमला किया है, मध्य प्रदेश में ग्वालियर चंबल से प्रवेश कर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेने ग्वालियर अंचल के दौरे पर पहुंचे जीतू पटवारी ने अमित शाह के कांग्रेस मुक्त बूथ संकल्प पर पलटवार करते हुए कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा था जबकि वो तो सबसे ज्यादा ताकतवर था, शिवभक्त था ?..

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियां अंतिम चरणों में है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर एक एक कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है, यात्रा 2 मार्च को मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और 6 मार्च को रतलाम के सैलाना से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी, PCC चीफ जीतू पटवारी ने मंगलवार आज ग्वालियर और मुरैना में तैयारियों का जायजा लिया।मीडिया से बात करते हुए पटवारी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से राहुल गांधी इस देश के शोषितों, वंचितों, पीड़ितों की आवाज बने हुए हैं वो ना ED से ना बीजेपी और किसी एजेंसी से नहीं डरे हैं वह सभी वर्गों की आवाज उठाते हैं और न्याय की वही आवाज उठाने फिर आ रहे हैं मुझे विश्वास है कि उनकी यात्रा का स्वागत का इतिहास बनेगा।

जीतू पटवारी ने कहा कि वोट की कीमत घट रही है, रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मोदी सरकार रोज लोकतंत्र की हत्या कर रही है, इन्होने जनप्रतिनिधियों की मंडी लगा दी है फिर भी राहुल गांधी द्रढ़ता से खड़े हैं, पूरा देश उनकी तरफ एक उम्मीद लगाकर देख रहा है, राहुल गांधी 2 मार्च से 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेंगे और जनता की बात करेंगे ।

दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ग्वालियर में पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुक्त बूथ का संकल्प दिलाये जाने के सवाल पर PCC चीफ ने कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा था , उस समय हर घर सोने का था , पूरी लंका सोने की थी, रावण खुद बहुत ताकतवर था, अमर था शिवभक्त था फिर भी उसका अंत हुआ उसकी लंका का अंत हुआ। अमित शाह मोदी जी की किसानों को एमएसपी की गारंटी , गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये, धान का 3100 , गैस सिलेंडर 450/ – रुपये, बहनों को 3000 रुपये दें की बात क्यों नहीं करते, मोदी जी रोजगार की गारंटी, काला धान वापस लाने, हर युवा को 15 लाख देने की गारंटी की बात क्यों नहीं करते? क्योंकि ये जुमलोंबाजों की सरकार है पर्ची वाली सरकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here