बाबा महाकाल के दर्शन फ़ोटो में रोज करती थी आज हक़ीकत में करने का मौका मिला –  सांसद हेमा मालिनी

उज्जैन। उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद एवं अभिनेत्री सुश्री हेमामालिनी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासन मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री हेमा मालिनी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी जी के कानो में अपनी मनोकामना भी कहीं। मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन यश पुजारी द्वारा करवाया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा कि फोटो में बाबा महाकाल के दर्शन तो मैं रोज ही करती हूं लेकिन आज एक ऐसा संयोग बना जब मैं हकीकत मे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकी। याद रहे की विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2024 के कार्यक्रम में आज 7 मार्च को अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी और उनके दल द्वारा शिव-दुर्गा पर प्रस्तुति देंगी। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि विक्रमोत्सव के तहत 7 मार्च को प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी व उनके दल द्वारा शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान पर आयोजित की जा रही है। करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान उनके साथ करीब 55 सदस्यीय दल भी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here