पर्यटन नगरी खजुराहो में महाशिवरात्रि के पर्व पर रात्रि से ही भगवान मतंगेश्वर महादेव में उमड़ा जनसैलाब

पर्यटन नगरी खजुराहो में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं,मध्यरात्रि 12 बजे से ही मतंगेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान का दौर जारी हैं। साथ ही मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही हैं।शिवसागर तालाब में स्नान करने के बाद श्रद्धालु भोलनाथ को जल अर्पित कर रहे है। मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ हो जाने के चलते प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। साथ ही शाम को शिव विवाह उत्सव के लिए तैयारी जारी हैं। साथ ही शाम को भव्य बारात निकाली जाएगी।बुंदेलखंड के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक खजुराहो मतंगेश्वर महादेव मंदिर हजारों साल पुरानी चंदेल कालीन रियासत में बनी मंदिर हैं। यहां महा शिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे रहे हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना कर रहे हैं। यह शिलशिला पूरे दिन जारी रहेंगा। यहां पहुंचे भक्तों ने धतूरा, बिल्वपत्र अर्पित कर शिवजी को प्रसन्न करने की कोशिश की हैं और हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।महिलाओं ने गाया लमटेरामहाशिवरात्री के अवसर पर पर्यटन नगरी खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव का अभिषेक करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही यहां पर ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं लमटेरा गाते हुए पहुंची। वहीं शिव पार्वती विवाह के मंगलमय गीत भी गा रही हैं।पवन बिदुआछतरपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here