35 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल के खेत से करीब ढाई लाख से ज्यादा अफीम के पौधे 51 कुंटल किये जप्त

दिनांक 13 मार्च 2024 को थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चपनेर के एक खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी द्वारा एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के नेतृत्व में थाना बिजावर, थाना किशनगढ़, थाना पिपट, थाना सटई, थाना बमीठा से विशेष पुलिस टीम गठित की गई।थाना प्रभारी किशनगढ़ उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी द्वारा गोपनीय तरीके से सूचना की तस्दीक की गई, एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा थाना किशनगढ़ के ग्राम चपनेर मौजे के एक खेत में छापामारी कार्यवाही की गई। विशेषज्ञों द्वारा खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम के पौधे की फसल होने की पुष्टि की गई। पुष्टि उपरांत उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा श्रमिक एकत्रित कर अवैध मादक पदार्थ अफीम की फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ हुआ। करीब 2 बीघा, 35000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल के इस खेत में चारों तरफ से पुलिस की निगरानी में 24 घंटे निरंतर फसल कटाई चलने उपरांत लाखों की संख्या में अफीम के पौधे एकत्रित किए गए, एकत्रित पौधों को संख्यावार गट्ठा बनाकर बोरियों में पैक किया जा रहा है। अफीम की फसल में करीब ढाई लाख से अधिक मात्रा, वजन 51 कुंटल अफीम के पौधे जप्त किए गए। जप्त अफीम के पौधों की कीमत करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा है।अवैध मादक पदार्थ अफीम की इस फसल को नजर से बचने के लिए आरोपियों द्वारा चारों तरफ से इसे कोई देख ना पाए इस हेतु खेत के चारों तरफ तार फेंसिंग पत्थरों की बाउंड्री एवं झाड़ियां का उपयोग किया गया था।अवैध मादक पदार्थ अफीम के पाए जाने पर थाना किशनगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा संबंधित आरोपियों की तलाश की जा रही थी।भौतिक निरीक्षण एवं मुखबिर की सूचना के अनुसार अवैध मादक पदार्थ अफीम की फसल का खेत स्वामी उम्र 50 साल निवासी गंज थाना बमीठा हाल चपनेर हार थाना किशनगढ़ एवं उसके सहयोगी उम्र 40 साल निवासी सदना थाना बमीठा को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लिए गए दोनों अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही जारी है।उक्त छापेमार कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिजावर जयवंत सिंह काकोडिया, थाना प्रभारी सटई निरीक्षक परसराम डाबर, थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक पुष्पक शर्मा, थाना प्रभारी किशनगढ़ राजकुमार तिवारी, थाना प्रभारी पिपट वीरेंद्र रैकवार एवं गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here