धार की भोजशाला में आज 22 मार्च से होगा वैज्ञानिक सर्वे

ऐतिहासिक संरक्षित इमारत भोजशाला में वैज्ञानिक सर्वे 22 मार्च से होना है। एएसआई ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दे दी है। इसके बाद भोजशाला में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। चाकचौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच यह सर्वे होना है। एएसआई की पांच सदस्यीय टीम यह सर्वे करने के लिए धार पहुंचेगी। इसके लिए टीम ने सुरक्षा की मांग भी की है। बता दें कि 11 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट ने भोजशाला के स्ट्रक्चर का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सर्वे का आदेश दिया है। यह सर्वे एएसआई की पांच सदस्यीय टीम करेगी। साथ ही सर्वे को पूरा करने के लिए 6 सप्ताह की समयसीमा रखी गई है। इसके चलते 22 मार्च को टीम सर्वे शुरू करने के लिए धार पहुंच रही है। शुक्रवार को सर्वे होना है। जबकि शुक्रवार को मुस्लिम समाज दोपहर में नमाज के लिए भी भोजशाला पहुंचता है। हालांकि एएसआई के आदेश के तहत भोजशाला में नमाज भी होगी। पुलिस अध्ीाक्षक ने इसकी जानकारी दी है। बताया कि पूर्व की तरह जो व्यवस्थाएं है, उसी तर्ज पर सारी तैयारी रहेगी। वहीं एएसआई द्वारा जो अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की जाएगी, उसकी भी पूर्ति करेंगे।

बाइट : मनोज कुमार सिंह, एसपी, धार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here