इंदौर शहर में फिर एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 55 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया बालिका ने यह बात अपने घर में बताइए जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची अपने घर से खेलते खेलते कहीं चली गई थी घर के पड़ोस में ही रहने वाली महिला ने बच्ची के परिजन को बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उसने उसे जाते हुए देखा था जब तलाश करते-करते उसे व्यक्ति के घर पहुंचे तो बच्ची वहां से रोती हुई बाहर निकल रही थी 5 वर्षीय बच्चे ने रोते हुए सारी बात अपनी मां को बताई इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन सीधे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति पड़ोस में ही रहता है और उसकी उम्र 55 वर्ष है पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बाईट,,,राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी,इंदौर


