अशोक नगर जिले के मुंगावली तहसील मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर लगने बाले देश के बहुचर्चित मेलों में से एक माँ जानकी के दरवार करीला धाम में रंग पंचमी पर लगने बाले इतिहासिक मेले का आज सुबह दिव्य गुफा के कपाट खुलने के साथ ही शुभारंभ हो गया। जहां आज करीब 25 से 30 लाख श्रद्धालुओ ने माता जानकी के दर्शन किये और मान्यता के अनुसार राई नृत्य भी कराया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी आज शाम करीला धाम पहुंचे और माता के दरवार में मत्था टेककर माता जानकी का आशीर्वाद लिया वही मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराई वही करीला ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को भगवान श्री राम की एक फोटो भेट की माता जानकी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंदिर परिषर के अंदर रखा ढोल अपने ही अंदाज में बजाते भी नजर आये। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मेरा सौभाग्य है कि में करीला धाम में माता जानकी के दर्शन करने आया हूं। मैं आस्था ओर श्रद्धा के इस केंद्र पर शीश नवाता हूं। ओर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अतीत में शिवराज सिंह की सरकार ने किए थे में कोशिश करूंगा आने वाले समय मे इस पूरे धाम को लेकर आचार्य संहिता के बाद विस्तृत प्लान भी बनाएंगे।
बाइट- मोहन यादव ( मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन )


