केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना-शिवपुरी लोकसभा से दाखिल किया नामांकन

100 किलोमीटर लंबा रोड़ शो कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना-शिवपुरी लोकसभा से दाखिल किया नामांकन सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रहे साथ सीएम बोले एमपी की 29 सीट हमारी, पूर्व सीएम बोले- देश में बड़ी जीत का इतिहास रचेंगे सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा की ओर से पहली बार बतौर भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। आज सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए 100 किलोमीटर गुना से शिवपुरी तक का लंबा रोड शो किया।गुना में भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सुबह अपने नामांकन दौरे की शुरुआत की। जहां 9:30 बजे सुबह वह टेकरी सरकार के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सिंधिया म्याना, बदरवास, कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here