नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत ,2 किशोरो ने घटना को दिया अंजाम

अलीराजपुर जिले से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से दो किशोरों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना जोबट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के 4 बजे की है। जहां शादी में आई तीन लड़कियां बाथरूम के लिए विवाह स्थल से कुछ दूर एकांत पर गई हुई थी। इसी दौरान यहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की जिसमें दो लड़कियां तो बच कर निकल गई, लेकिन पीड़िता भाग नहीं पाई,जिसके बाद दोनों किशोर लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया,इधर घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़िता की मां नाबालिग को जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लाई, जहां पर डॉक्टर सरिता डुडवे ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है,वहीं जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने थाना जोबट में पास्को एक्ट के तहत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बाइट :– नीरज नामदेव,SDOP जोबट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here