राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत उज्जैन पहुँचे,बाबा महाकाल के दर्शन कर समाज की बैठक में हुए शामिल।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। आज उन्होंने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के लिए राघोगढ़ लोकसभा के सारंगपुर में सभा ली। यहां से गेहलोत शाम को हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वापस लौटते समय मालीपुरा क्षेत्र स्थित धर्मशाला में माली समाज की बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि वे उज्जैन में हुए अपने स्वागत को लेकर काफी प्रसन्न है सभी लोग कांग्रेस को वोट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here