जिसकी दो बीबी होगी उसको डबल मिलेंगे,कांतिलाल भूरिया की जुबान फिसली।

रतलाम लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की जुबान एक बार फिर फिसल गई। शिवगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में आयोजित आमसभा में अपने सम्बोधन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस की गारंटी बताते हुए यह कहा की कांग्रेस हर साल घर की महिलाओं को एक लाख देगी और जिस घर में दो बीबी होगी उसको दुगना मिलेगा। कांतिलाल भुरिया के यह बोलते मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता मुस्कुराने लगे। कांतिलाल भूरिया ने अपने संबोधन में मौजूद आदिवासियों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए मोदीजी पर भी निशाना साधा।सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजस्थान की आदिवासी नेत्री भगवती भील ने भी संबोधित किया।जीतू पटवारी ने अपने संबोधन किं शुरूवात में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया द्वारा जिसकी दो बीबी उसको दुगना मिलने वाली घोषणा को भयंकर घोषणा बताते हुए मौजूद लोगों को भूरिया के लिए ताली बजाने को कहा। जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को पीएम मोदीजी द्वारा शहजादा कहने पर कहा की जो 4 हजार किलोमीटर पैदल चल कर लोगो के दिलो में प्यार भरता वह शहजादा ही होता है।सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की कहा की कांतिलाल भूरिया बहुत वरिष्ठ है। केंद्र राज्य में मंत्री रह चुके है। अनुभवी है। यहबापकी लड़ाई लड़ेंगे। यह आपकी समस्या को समझते है। आज यह डबल इंजन की जो सरकार चल रहीं है। उसके नेता केवल लूट रहे हैं। भ्रस्त्राचारी भर भर कर भाजपा में जा रहे है। भाजपा एक वाशिंग मशीन और वाशिंग पाउडर हो गया है जो गंदा कपड़ा आए उसे धो कर उपयोग करो। मोदी परिवार मतलब की भारतीय भ्रत्राचारी परिवार हो गया है।सभा को राजस्थान की आदिवासी शेरनी के नाम से विख्यात आदिवासी नेत्री भगवती भील ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here