शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौरकला गांव में अपनी ससुराल आया दामाद रात के अंधेरे में बिजली के खंबे पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने युवक से खंबे पर चढ़ने का कारण पूछा तब उसने बताया कि उसके ससुरालीयों ने उसकी पत्नी को साथ भेजने से इनकार कर दिया है। आनन-फानन युवक के ससुरालियों को मौके पर बुलाया गया। ससुरालियों के आश्वाशन के बाद युवक खंबे से नीचे उतरने को राजी हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर तमाशा चलता रहा। गनीमत रही युवक को बिजली के खंबे पर चढ़ते युवक को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया था। युवक की मंशा भांपते हुए ग्रामीणों ने बिजली फीडर पर फोन कर तत्काल बिजली सप्लाई बंद करा दी थी। जिससे ससुराल आए युवक के साथ अनहोनी होने से बच गई।
जानकारी के मुताबिक़ इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी के रहने बाले शेर सिंह आदिवासी की शादी एक साल पहले रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौरकला गांव के रहने बाले नेमिलाल आदिवासी की बेटी के साथ हुई थी। शेर सिंह आदिवासी शराब का शौकीन था। शेर सिंह के इसी शौक की बजह से शेर सिंह की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके बामौरकला आ गई थी। आज अपनी पत्नी को लेने शेर सिंह बामौरकला गांव पंहुचा था। लेकिन उसके ससुरालियों ने शेर सिंह से उसकी पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया था। इसी बात से खफा होकर शेर सिंह गांव से होकर गुजरी बिजली की लाइन के खंबे पर चढ़ गया। अनजान युवक को खंबे पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने तत्काल बिजली की सप्लाई फीडर से बंद करा दी थी। जब टोर्च की रोशनी से ग्रामीणों ने युवक से जानकारी ली थी। जहां शेर सिंह ने ग्रामीणों को खंबे पर चढ़कर अपनी व्यथा बताई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने शेर सिंह के ससुराइयों को मौके पर बुलाया। जहां पत्नी को साथ ले जाने के मिले आश्वाशन के बाद शेर सिंह खंबे से नीचे उतरने को राजी हुआ।