गोली नाबालिग लड़के ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की मां को मारी गोली पीड़ित महिला की हालत गंभीर।

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र ग्राम पड़वार में बिना शादी के प्रेमी के साथ रह रही एक नाबालिक किशोरी को घर वापस ले जाने पहुंची उसकी मां पर बेटी के प्रेमी ने देसी कट्टे से फायर कर दिया घायल महिला को पहले तो इलाज के लिए स्लीमनाबाद शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाद में सिहोरा और सिहोरा से जबलपुर ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। Vo 01- स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया की ग्राम पड़वार निवासी एक नाबालिक युवक जिसका नाम कान्हा चौबे है उसका प्रेम प्रसंग घायल शिल्पा सिंह की बेटी से चल रहा था। कुछ समय से घायल महिला शिल्पा सिंह की बेटी अपने प्रेमी के घर पर ही रह रही थी। आज जब नाबालिक प्रेमी के घर प्रेमिका की मां शिल्पा सिंह अपनी बेटी को घर वापस ले जाने के लिए उसके घर पहुंची तो नाबालिक कान्हा ने अपनी प्रेमिका को वापस भेजने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और नाबालिक युवक कान्हा ने अपनी प्रेमिका की मां शिल्पा सिंह के ऊपर कट्टे से फायर कर दिया। गोली महिला के सीने के करीब लगी है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

बाइट – अखिलेश गौर – एसडीओपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here