शाजापुर ज़िले में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से हटवाएं ध्वनि विस्तारक यंत्र।

शाजापुर में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटवाएं। दरअसल एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग पर रोक का कढ़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद शनिवार को पुलिस सक्रिय हुई और शाजापुर में धार्मिक स्थलों से अनावश्यक ध्वनि विस्तारक यंत्र हटवाएं हैं।पूरे जिले में की कार्रवाईएसपी यशपालसिंह राजपूत ने बताया कि शाजापुर जिले में धार्मिक स्थलों पर अनियंत्रित व नियम विरूद्ध लगे ध्वनि यंत्रों के प्रयोग पर नियंत्रण के संबंध में कार्रवाई करते हुए 77 धार्मिक स्थलों से कुल 77 लाउड स्पीकर व चीलम समझाईश देकर हटवाए गए हैं। साथ ही सभी को समझाईश दी गई है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति संबंधित एसडीएम से ली जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here