किराए के एक कमरे में मिला एक महिला और उसके दो बच्चो का खून से लथपत शव।पति की रेल्वे ट्रेक में मिली लाश।

मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहला देने वाला जघन्य हत्या कांड सामने आया है,जिसमे किराए के एक कमरे में जहां खून से लथपत महिला और उसके दो मासूम बच्चों का शव बरामद हुआ है,बच्चो का शव महिला के पैर के नीचे जमीन में बिछे बोछोने में खून से सने मिले,दर्दनाक इस घटना की सूचना मकान मालिक ने फोरन पुलिस को दी जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीस शुरू की तो मृत महिला के पति का शव भी घटना स्थल के कुछ दूर रेल्वे ट्रेक में मिला,जिससे न सिर्फ इलाके में सनसनी फ़ैल गई बल्कि पुलिस भी हैरान हैं, प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सामूहिक हत्या कांड मान रही है,और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।मृत महिला की पहचान संगीता चौधरी,उसके आठ साल के बेटे निखिल और पांच साल के बच्चे ऋषभ चौधरी के रूप में हुई है,तो वही ट्रेक पर मिले शव की शिनाख्त मृत महिला के पति राकेश चौधरी के रूप में हुई है, मृतक सतना से कुछ किलोमीटर दूर तिघरा गांव के रहने वाले थे जो मजदूरी कर घर का गुजर बसर कर रहे थे घटना क्रम में जहां पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल की बात कर रही है वही मृतक राकेश के परिजनों ने संगीता के आशिक कमलेश पर हत्या का अंदेशा जताया है,परिजनों की माने तो संगीता कुछ महीने पहले अपने आशिक के साथ भाग गई थी और हाल ही में वह पति पास वापस आई थी जिसके पीछे आशिका का हांथ होने का अंदेशा जताया है हालाकि हत्या कांड पर पुलिस फिलहाज हर पहलू पर जांच तफ्तीश की बात कर रही है।

बाइट -आशुतोष गुप्ता(एस पी सतना)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here