मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग, कहा पूरे कार्यकर्ता उनके साथ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालना चाहिए,क्योंकि पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ हैं। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जल्द से जल्द उन्हे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चार्ज लेना चाहिए।बता दें कि इस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वहां ताज पैलेस में दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित “लीडरशिप समिट” में और शाम 7:00 बजे चाणक्यपुरी स्थित लीला पैलेस अफ्रीका एवेन्यू में आयोजित “ऑफ द कफ” प्रोग्राम में शामिल होंगे।सीएम बघेल बघेल रात 9:15 बजे नई दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर रात 11:00 बजे रायपुर लौट आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here