गुना में महिला को पीटने वालों की दुकानें तोड़कर लौट रही टीम पर हमलागुना में भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थर और शराब की बोतलें फेंकी, जेसीबी कि भी तोड़फोड़पथराव लगने से एसडीओपी विवेक अष्ठाना घायल हो गए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ामामला फतेहगढ़ के विष्णुपुरा गांव का है पुलिस और प्रशासन की टीम महिला से मारपीट के आरोपियों की दो दुकानें तोड़कर लौट रही थी भीड़ की मांग थी कि आरोपियों के घर को भी तोड़ा जाएइससे पहले प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में फतेहगढ़ थाने का घेराव कर आरोपियों के मकान गिराने की मांग रखी थीदरअसल, फतेहगढ़ के विष्णुपुरा गांव में सोमवार सुबह जमीन के झगड़े में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष के आरोपी ने दूसरे पक्ष की महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटका। इसके बाद वह महिला के पेट पर घुटने रखकर बैठ गया और चेहरे-पीठ पर घूंसे मारे थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।

