मैहर जिले की मेडीकल की छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक किया व्यक्त

रूस में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के मैहर जिले की रहने वाली MBBS की छात्रा सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ. राम कुमार जी शर्मा की कुछ दिनो पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था।मध्यप्रदेश सरकार बेटी के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता से प्रयासरत थी। आज सृष्टि बिटिया का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है जहां से म.प्र. शासन की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लाया जा रहा है। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुणयात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here