ओरछा में श्री राम राजा मंदिर के बाहर युवती के डांस पर लोगों ने उठाई आपत्ति, कार्यवाही की उठाई मांग

निवाड़ी जिले धार्मिक नगरी ओरछा में श्री राम राजा मंदिर के बाहर एक युवती के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस युवती पर कार्यवाही की मांग की है। युवती के द्वारा मंदिर के बाहर भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस करने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जो कृत्य युवती के द्वारा किया गया है उस पर कार्यवाही की जाना चाहिए नहीं तो और युवक युवती भी मंदिर के बाहर इस तरह का दुस्साहस कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करेंगे। युवती के द्वारा मंदिर के बाहर अश्लील डांस का वीडियो शूट करने के बाद इसको इंस्टाग्राम पर डाल कर वायरल कर दिया है मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस युवती पर कार्यवाही की बात कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here