बैंक से 5 लाख रु निकालकर जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार ने की लूट , घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।

मध्य प्रदेश के कटनी की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से कंपनी का रूपया निकालकर जा रहे कर्मचारी से चांडक चौक पर दो बाइक सवार ने चलती बाइक से उसका नोटो से भरा बैग में झपटा मार कर भाग गए, पीड़ित सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की वो हमेशा की तरह आज भी अपनी कंपनी का रूपया लेने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आया था और वह पैसा लेकर अपनी ऑफिस की तरफ जा रहा था तभी नदी पर होते ही दो बाइक सवार आए और चलती ही गाड़ी से उसके बैक पर झपट्टा मार कर फरार हो गए पीड़ित हक्का-बक्का रह गया और उसने तुरंत ही इस पूरी घटना की जानकारी कोतवाली थाने में दी, घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा अपने पुलिस टीम के साथ बैंक पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे प्राथमिक तौर पर अभी एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें सांप देखा जा रहा है कि लुटेरे किस प्रकार से झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए हैं पुलिस ने अपनी चारों तरफ टीम लगादी है वही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here