पिपरिया में श्रद्धालुओं से भरी बस नीम के पेड़ से टकराई, 7 घायल

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में रिछेड़ा मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। बस में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जो पचमढ़ी के नागद्वारी मेले से दर्शन कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय का बछड़ा आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बस पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 7 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें पिपरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।खंडवा निवासी 28 वर्षीय अंजलि के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें 12 टांके लगाए गए हैं। वहीं अन्य 6 घायलों को मामूली चोटें आई हैं। डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी मदन पवार के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य के साथ घटना की जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here