नीमच के रिहायशी इलाके में गहरे नाले में गिरा बालक,एसडीआरएफ की टीम जुटी खोजने।

नीमच शहर के रहवासी इलाके अम्बेडकर कॉलोनी की बड़ी पुलिया के नाले में एक 6 वर्षीय बालक अचानक गिरकर डूब गया। देर रात तक बालक को खोजने के प्रयास जारी थे। जानकारी के अनुसार 6 साल का बालक मदरसे में पढ़ने गया था, शाम को लौटते वक्त वह अम्बेडकर कॉलोनी की पुलिया से गहरे नाले में गिर गया। उसके साथ के बच्चों ने चीख पुकार मचाई तो लोग एकत्रित हुए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और बालक को बहते नाले में खोज का अभियान शुरू किया। खबर लिखे जाने तक खोज अभियान जारी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here