किसान का निमंत्रण और सीएम डॉ. मोहन की सादगी, प्रदेश के मुखिया ने ऐसे मनाया अनोखा जन्म दिन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्म दिवस पर 25 मार्च को सादगी की मिसाल पेश की। उन्होंने किसान परिवार के साथ भावुक पलों में अनोखा जन्मदिन मनाया। उन्होंने सागर जिले के ग्राम मोइली में अन्नदाता परिवार के साथ बैठकर भोजन किया।

दरअसल, सागर जिले के मोइली गांव में एक साधारण किसान हरि रैकवार ने सीएम डॉ. यादव को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए। वहां, पहुंचकर उन्होंने पूरे परिवार के साथ बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान की बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का लुत्फ उठाया। सीएम डॉ. यादव ने परिवार के बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। इस दौरान माहौल भावुक था। किसान हरि रैकवार भावुक होकर बोले, “मुख्यमंत्री जी ने आज हमें बहुत सम्मान दिया। हमारा जिंदगी भर का सपना पूरा हो गया।”

विकास के लिए संकल्पित सरकार

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उनका गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना यह दर्शाता है कि सरकार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। सादगी भरे इन क्षणों में मुख्यमंत्री ने किसान परिवार के साथ बैठकर पारंपरिक भोजन किया। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना और जनता की सेवा करना ही उनका जीवन लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here