एक महिला भक्त ने बीमा पॉलिसी में अचलेश्वर महादेव को बनाया नॉमिनी।

ग्वालियर में भगवान अचलनाथ की भक्त माधुरी सक्सैना ने अपनी बीमा पालिसी में किसी नजदीकी नाते-रिश्तेदार की बजाय अपने आराध्य (अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास) को बनाया था। इस अनूठे मामले में भक्त के परलोक गमन के बाद बीमा राशि 7 लाख 42 हजार 982 रुपये न्यास के खाते मे आ गए हैं।दरअसल में पीपल वाली गली थोराठ की गोठ लोहिया बाजार मे रहने वाली माधुरी सक्सेना का निधन 19 मार्च 2022 को हो गया। उन्होंने 28 मार्च 2017 को बीमा सलाहकार सुषमा बंसल की मदद से पेंशन पालिसी ली। श्रद्धालु महिला के नजदीकी रिश्तेदार तो थे, किंतु कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने बीमा पालिसी में नामिनी के स्थान पर भगवान अचलेश्वर महादेव न्यास अंकित कर भगवान अचलनाथ को अपना नामिनी बना दिया।माधुरी सक्सेना की मौत के बाद उनकी बीमा सलाहकार सुषमा बंसल ने मंदिर संचालन समिति को जानकारी दी जिसके बाद मंदिर संचालन समिति ने बीमा राशि के लिए बीमा कंपनी के सामने क्लेम किया। बुधवार की शाम को सात लाख 42 हजार 982 रुपये की राशि न्यास के खाते में ट्रांसफर हो गई। समिति संचालन समिति का कहना है कि इस राशि का उपयोग माधुरी सक्सेना के स्मृति को स्थाई बनाने के लिए किया जाएगा।बाइट- वीरेन्द्र शर्मा, लेखा अधिकारी श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here