भदोही में ‘मौत’ से वापसी! चिता पर जिंदा मिला शख्स, मचा हड़कंप

भदोही (उत्तर प्रदेश):भदोही जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया एक व्यक्ति अंतिम संस्कार से ठीक पहले चिता पर जिंदा मिल गया।

जानकारी के अनुसार, औराई कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर के पास 23 मार्च को सायर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल वनवासी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया।परिजन अनिल को वाराणसी के लंका स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

लेकिन हैरानी तब हुई जब अंतिम संस्कार के लिए घाट पर ले जाए जाने के बाद चिता पर रखने से ठीक पहले अनिल के शरीर में हरकत दिखाई दी और सांसें चलती नजर आईं। यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।फिलहाल इस घटना के बाद डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और मामले की जांच की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here