छतरपुर में नमकीन बिस्कुट कुरकुरे गोदाम में भीषण आग,एक से सवा करोड़ का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

छतरपुर जिले की पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में महालक्ष्मी मंदिर के पीछे स्थित एक नमकीन और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस हादसे में करीब एक से सवा करोड़ रुपये का माल जलकर खाक हो गया है।गोदाम मालिक राकेश नामदेव के अनुसार, वे शाम करीब 6 बजे गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे। इसके बाद रात लगभग 7:40 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई है।

जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई थी।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा कुरकुरे, नमकीन, बिस्कुट और टॉफी का अधिकांश माल जलकर नष्ट हो चुका था।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

फिलहाल गोदाम मालिक ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि, “राकेश नामदेव जी ने थाने में उपस्थित होकर सूचना दी है कि गल्ला मंडी के पास स्थित उनके गोदाम में आग लग गई है। उनके द्वारा दिए गए आवेदन में लगभग सवा करोड़ रुपये के नुकसान का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आग किन कारणों से लगी।”

बाइट, सतीश सिंह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260420-WA0005.mp4

बाइट, राकेश नामदेव, गोदाम मालिक

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260420-WA0003.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here