दलित युवती के साथ मुस्लिम युवक ने किया रेप, मारपीट…

देवास जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र के ग्राम नौसराबाद निवासी एक 20 वर्षीय दलित युवती सोमवार सुबह चुरलाय फाटे के निकट गम्भीर घायल अवस्था में मिली। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। घायल युवती को इलाज के लिए देवास जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं देवास पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर मुस्लिम युवक शौकत मंसूरी के खिलाफ युवती को उठा ले जाने , उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है।आरोपी शौकत मंसूरी मानकुण्ड गांव का निवासी है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/04/1000457742.mp4

घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में आक्रोश है। शाम को आक्रोशित ग्रामीणों ने मानकुण्ड फाटे पर चक्काजाम कर आरोपी युवक शौकत का घर तोड़ने और उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं क्षेत्र के विधायक राजेश सोनकर ने भी इंदौर अस्पताल जाकर पीड़िता के साथ हुई घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन इलाजरत पीड़िता के बयान नहीं हुए है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/04/1000457738.mp4

बाईट-जयवीर सिंह भदौरिया, एडिशनल एसपी- देवास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here