क्रिकेट की कोचिंग देने बाला प्रोफेशनल क्रिकेट प्लेयर ने की नरसिंहपुर में लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी

नरसिंहपुर- लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर ठग को नरसिंहपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया हैं नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के रोहणी जिले के बेगमपुर थाने का रहने वाला देवकीनन्दन कपूर उर्फ देव ने लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की हैं।

पुलिस की माने तो आरोपी के खाते से 83 लाख रुपए की राशि को जप्त किया हैं खास बात यह हैं कि आरोपी देवकीनन्दन कपूर उर्फ देव एक प्रोफेशनल क्रिकेट का खिलाड़ी हैं

जो दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोशिएशन (डीडीसीए) की ओर से 16 साल से क्रिकेट खेल रहा हैं और बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग भी देते हैं बहरहाल एक क्रिकेटर के साथ जब ठगी हुई तो उसने भी क्रिकेट के खेल के साथ साथ लोगो को ठगने का काम शुरू कर दिया और अब सलाखों के पीछे हैं,, बही पुलिस ने आरोपी से 10 चेकबुक ,10 पासबुक ,,7 atm 2 आधारकार्ड और अन्य सामग्री जप्त की है।

बाइट – ऋषिकेश मीना( SP नरसिंहपुर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here