तीन साल के प्रेम संबंध का खूनी अंत! पिता-पुत्र ने रची हत्या की साजिश, 10 लाख की सुपारी देकर उतरवाया मौत के घाट

बालाघाट में 20 वर्षीय रियांश चौहान हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है… प्रेम संबंधों से नाराज प्रेमिका के पिता और भाई ने मिलकर रियांश की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसकी पटकथा करीब तीन महीने पहले ही तैयार कर ली गई थी… आरोप है कि प्रेमिका के भाई ने अपने चार दोस्तों को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर रियांश की हत्या करवाई… मंडई देखने पहुंचे रियांश को पहले शराब पिलाई गई और फिर लोहे के एंगल से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली गई… इतना ही नहीं, हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को उसकी एक्टिवा के साथ सड़क किनारे फेंक दिया गया… छह दिन की जांच के बाद हट्टा पुलिस ने प्रेमिका के पिता और भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

दरअसल, हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरवानी निवासी 20 वर्षीय रियांश चौहान का एक युवती के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था… लेकिन यह रिश्ता युवती के पिता जीवन पटले और भाई आशुतोष पटले को मंजूर नहीं था… इसी बात को लेकर पहले भी रियांश और युवती के भाई के बीच विवाद हुआ था… पुलिस विवेचना में सामने आया कि इसी रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने करीब तीन महीने पहले रियांश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई… इसके बाद भाई आशुतोष ने अपने साथियों को 10 लाख रुपये देने का लालच देकर हत्या की जिम्मेदारी सौंप दी..

16 नवंबर की रात ग्राम परासपानी में मंडई का आयोजन था… रियांश भी मंडई देखने पहुंचा था… आरोपियों ने इसी मौके को वारदात के लिए चुना… वे रियांश को अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गए और पहले उसे शराब पिलाई… इसके बाद मौका पाकर लोहे के एंगल से उसके सिर के पीछे जोरदार वार किया… रियांश के बेसुध होने के बाद आरोपियों ने दोबारा वार कर उसकी हत्या कर दी… वारदात के बाद शव को उसकी एक्टिवा के साथ सड़क किनारे रख दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना लगे और किसी को हत्या का शक न हो…17 नवंबर को लोहारा से परासपानी मार्ग पर रियांश का लहूलुहान शव मिला था…

सूचना पर पहुंची हट्टा पुलिस को घटनास्थल की परिस्थितियां देखकर मामला संदिग्ध लगा… पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई… इसके बाद पुलिस अधीक्षक मलय जैन के निर्देशन में एसडीओपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई… पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई..

पुलिस ने इस मामले में यश पारधी पंवार, यश पटले, विकास उर्फ बग्गा चौधरी, आशुतोष पटले और उसके पिता जीवन पटले को गिरफ्तार किया है… पुलिस के अनुसार विकास उर्फ बग्गा पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज हैं… वहीं यश पटले (SSB याने विशेष सहयोगी दस्ता) हट्टा थाना में पदस्थ था, आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े, मोबाइल फोन और खून आलूदा मिट्टी सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए हैं… और सभी पांचों आरोपी को बालाघाट न्यायालय के समक्ष पेश कर अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया… मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है…

बाइट:– आदित्य सिंह ( पुलिस अधीक्षक बालाघाट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here