सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दिखी बाघिन “मछली” की अनोखी झलक

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल से एक दिल छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। रिजर्व की चर्चित बाघिन “मछली” अपने तीन नन्हे शावकों के साथ जंगल की पगडंडी पर भ्रमण करती नजर आई।जानकारी के मुताबिक, मछली दूसरी बार मां बनी है और उसने तीन शावकों को जन्म दिया है। करीब सवा दो महीने बाद अब ये नन्हे शावक मां के साथ जंगल की दुनिया को समझने निकल पड़े हैं।वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाघिन अपने शावकों को जंगल के गुर सिखा रही है—शिकार की शुरुआती ट्रेनिंग दे रही है और साथ ही जंगल के नियम-कायदों से परिचित करा रही है।

वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दृश्य बेहद रोमांचक है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अद्भुत पल को उत्सुकता से देख रहे हैं।वन अधिकारियों के अनुसार, बाघिन और उसके शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और जंगल में स्वतंत्र जीवन की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here