रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार को सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। Awam Foundation के बैनर तले सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान समाज के लोगों ने हाथों में शांति के प्रतीक कबूतर लेकर देश में अमन, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। ज्ञापन सौंपने के बाद कबूतरों को उड़ाकर शांति और सद्भाव का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया गया।
आवाम फाउंडेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि देश की बड़ी आबादी की आस्था गाय से जुड़ी हुई है और मुस्लिम समाज इस भावना का सम्मान करता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उनका कहना था कि यदि ऐसा होता है तो मुस्लिम समाज भी गौ संरक्षण और गौ सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
ज्ञापन में शहर स्तर पर गौ सेवा और गौ सुरक्षा के लिए विशेष टीम गठित करने तथा उसमें मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग की गई। इसके अलावा गौवंश के मांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध सहित अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं।
आवाम फाउंडेशन के अध्यक्ष Rafi Qaiser Khan ने कहा कि इस्लाम सभी धर्मों और उनकी आस्थाओं के सम्मान की शिक्षा देता है। वहीं फाउंडेशन की सदस्य Tayyaba Jahan ने कहा कि समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।ज्ञापन को प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार Rajeev Shukla ने प्राप्त किया और नियमानुसार आगे प्रेषित किए जाने का आश्वासन


