रायसेन जिले में दो युवकों के साथ खुलेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार युवक दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना नेशनल हाईवे-12 पर ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। खास बात यह है कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटा रही है
रायसेन के ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में चार युवक दो युवकों के साथ लाठी-डंडों से खुलेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह घटना नेशनल हाईवे-12 की है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक मारपीट की कोई लिखित शिकायत थाने में प्राप्त नहीं हुई है और न ही किसी पक्ष ने पुलिस से संपर्क किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब मामले की जानकारी जुटा रही है। जांच में घटना की पुष्टि होने पर मारपीट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


