मंदिर से लौट रही महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन झपटी, CCTV में कैद वारदात

ग्वालियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में मंदिर से पूजा कर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। वारदात नारकोटिक्स ऑफिस के पास गणेश मंदिर वाली गली में हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गणेश कॉलोनी निवासी नीता कुशवाह अपनी सहेली के साथ रोज की तरह गणेश मंदिर पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद रात करीब 9 बजे जब दोनों घर लौट रही थीं, तभी काले रंग की बाइक पर सवार एक युवक हेलमेट लगाकर आया और नीता कुशवाह के गले पर झपट्टा मारकर डेढ़ तोला सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

महिला ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से भाग निकला। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।पीड़िता की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, बाइक और आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।

बाइट: अतुल सोनी, सीएसपी मुरार सर्किल, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here