निजी फाइनेंस कंपनी की बिल्डिंग से युवक ने लगाई छलांग, मौत के बाद परिजनों का गंभीर आरोप

निजी फाइनेंस कंपनी की बिल्डिंग से युवक ने लगाई छलांग, मौत के बाद परिजनों का गंभीर आरोप”बंधक बनाकर पैसों का दबाव बनाया गया”, निष्पक्ष जांच की मांग,पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

गुना के एबी रोड स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी की बिल्डिंग से कूदने के बाद एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि युवक पर पैसों की व्यवस्था करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे कई दिनों तक घर भी नहीं आने दिया गया। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच कर रही है।मृतक की पहचान लूसन का बगीचा निवासी सचिन सेन के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सचिन अपने पीछे पत्नी और तीन वर्षीय बेटे को छोड़ गया है।परिजनों के अनुसार सचिन पिछले दो वर्षों से श्रीराम फाइनेंस में कार्यरत था। तीन दिन पहले वह यह कहकर घर से निकला था कि ग्वालियर से आए वरिष्ठ अधिकारी के साथ मीटिंग है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार का कहना है कि इस दौरान फोन पर संपर्क होता रहा, लेकिन घटना से कुछ देर पहले उसने सिर्फ इतना कहा कि वह “सर के साथ है” और बाद में बात करेगा।मृतक के भाई मनीष सेन ने आरोप लगाया कि कंपनी के एक ग्वालियर निवासी अधिकारी और एक कर्मचारी, जिसका नाम हलीम बताया गया है, सचिन पर लगातार पैसों की व्यवस्था करने का दबाव बना रहे थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि सचिन ने फोन पर बताया था कि उसे ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया है और घर नहीं जाने दिया जा रहा।परिजनों ने आशंका जताई है कि सचिन बंधन से निकलने की कोशिश में बिल्डिंग से भागा होगा या फिर उसे धक्का दिया गया होगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल, कंपनी परिसर, सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एएसपी का बयानसचिन सेन नाम का युवक बिल्डिंग से गिरने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।” परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप फिलहाल आरोप हैं। इनकी सत्यता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here